Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 10:55 AM
जिले के काहनूवान क्षेत्र में पाकिस्तान सीमा से सटे गांव दुल्लूयाना में पाकिस्तान की ओर से काफी संख्या में गुब्बारे भारत की तरफ आए।
गुरदासपुर(विनोद): जिले के काहनूवान क्षेत्र में पाकिस्तान सीमा से सटे गांव दुल्लूयाना में पाकिस्तान की ओर से काफी संख्या में गुब्बारे भारत की तरफ आए। इन गुब्बारों पर पाकिस्तान के झंडे का निशान बना हुआ है। इन गुब्बारों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है।
गांव के बाहर वड़ैच गोहतर के किसानों के खेतों में काफी संख्या में ये गुब्बारे मिले। किसान निशान सिंह वड़ैच व कमल वड़ैच ने बताया कि वे घर से बाहर सैर करने निकले थे। इसी दौरान घर के बिल्कुल नजदीक खेतों में गुब्बारों का ढेर लगा देखा। उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो उस पर पाकिस्तान के झंडे के निशान बने थे।
उन्होंने इसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने इन गुब्बारों को अपने कब्जे में ले लिया अौर जांच कर रही है। डी.एस.पी. मनजीत सिंह व एस.एच.ओ. अमनदीपर सिंह रंधावा ने बताया कि इसमें न कोई खतरे वाली बात है, और न ही संदेह का संकेत है। ये गुब्बारे रूटीन में छोड़े गए लगते हैं। उनके बारे में उच्चाधिकारियों को बता दिया गया है।