Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Dec, 2017 12:16 PM
करीब अढ़ाई दशक पहले अपने परिजनों के साथ न्यूजीलैंड गए गढ़शंकर के गांव पक्खोवाल निवासी मुख्तयार सिंह उर्फ बारा (36) ने विदेश में फंदा लगाकर जान दे दी।
गढ़शंकरः करीब अढ़ाई दशक पहले अपने परिजनों के साथ न्यूजीलैंड गए गढ़शंकर के गांव पक्खोवाल निवासी मुख्तयार सिंह उर्फ बारा (36) ने फंदा लगाकर जान दे दी। जब उसने उक्उत कदम उठाया उस समय उसकी पत्नी भारत में आई हुई थी। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है।
उसके भाई सुखविंदर सिंह व चाचा पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि मुख्तयार की शादी 11 वर्ष पहले माहिलपुर की सुखप्रीत कौर से हुई थी। वह दोनों बच्चों के साथ 15 दिन पहले ही न्यूजीलैंड से मायके में बहन की शादी में आई थी। रविवार को करीब दो बजे मुख्तयार की मां गुरदेव कौर का फोन आया कि मुख्तयार सिंह ने अपने फार्म में फंदा लगा लिया है। पति की मौत की खबर सुनने के बाद सुखप्रीत विदेश रवाना हो गई है।
परिजनों ने बताया कि 24 वर्ष पहले मुख्तयार की बहन जसविंदर कौर ने पिता तारा सिंह को न्यूजीलैंड बुलाया था। बाद में भाई मुखत्यार सिंह, माता गुरदेव कौर भी आकलैंड में जा बसे। उस समय मुख्तयार सिंह छठी कक्षा में पढ़ता था। मृतक की पुत्री सीरत 9 व पुत्र युवराज सिंह 7 साल का है।