Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Feb, 2018 04:01 PM
लुधियाना के गांव कूमकलां में आनर कीलिंग का मामला सामने आया है जहां एक पिता ने अपनी बेटी का गला रेत हत्या कर दी। लड़की के पिता ने बलविन्दर कौर (35) तथा उसके प्रेमी को तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
लुधियाना (जगरूप, नरिन्दर): लुधियाना के गांव कूमकलां में आनर कीलिंग का मामला सामने आया है जहां एक पिता ने अपनी बेटी का गला रेत हत्या कर दी। लड़की के पिता ने बलविन्दर कौर (35) तथा उसके प्रेमी को तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
इस वारदात को अंजाम देने के बाद गुरमेल सिंह ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस मुताबिक लड़का-लड़की गत 4 वर्ष से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे परन्तु कुछ समय पहले ही वह लुधियाना आकर रहने लगे थे। लड़का मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। इसी बात से खफा लड़की के पिता ने सोमवार रात दोनों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने लड़की के पिता गुरमेल सिंह खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लड़का विवाहित था जिसके 2 बच्चे भी थे।