Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jul, 2017 09:37 AM
पुलिस थाना लोपोके अधीन आते गांव कौहाला के होमगार्ड के जवान की गत रात ड्यूटी दौरान अपनी ही राइफल से चली गोली लगने से मौत हो गई।
लोपोके(सतनाम): पुलिस थाना लोपोके अधीन आते गांव कौहाला के होमगार्ड के जवान की गत रात ड्यूटी दौरान अपनी ही राइफल से चली गोली लगने से मौत हो गई।
इस सम्बन्धी पुलिस थाना लोपोके के एस.एच.ओ. हरसंदीप सिंह ने बताया कि गत रात करीब 11 बजे होमगार्ड का जवान हरदीप सिंह पुत्र महेन्दर सिंह गांव कौहाला के थाने में ड्यूटी पर तैनात था। राइफल रखते समय अचानक चली गोली जो उसकी छाती में जा लगी, जिस कारण वह जख्मी हो गया। उसे तुरंत अमनदीप अस्पताल अमृतसर ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत करार दे दिया।