Edited By Updated: 19 Jan, 2017 10:28 AM
शैहणा के नजदीक पक्खों कैंचियां पुलिस में तैनात होमगार्ड के जवान चरण सिंह की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
बरनाला (ब्यूरो): शैहणा के नजदीक पक्खों कैंचियां पुलिस में तैनात होमगार्ड के जवान चरण सिंह की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार गांव बख्तगढ़ के नजदीक उसका मोटरसाइकिल स्लिप हो जाने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं व उसको अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
उसका बख्तगढ़ के श्मशानघाट में सरकारी सम्मान से संस्कार किया गया। इस मौके पर DSP महल कलां कुलदीप सिंह, एस.एच.ओ. टल्लेवाल करतार सिंह, चौकी इंचार्ज पक्खों कैंचियां मनजीत सिंह की ओर से फूलमाला भेंट की गई। पुलिस गार्द की ओर से ASI मलकीत सिंह के नेतृत्व में सलामी दी गई।