क्रिकेट को पछाड़ अब फिल्मों में हॉकी ने बनाई जगह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Mar, 2018 04:39 PM

hockey pips cricket with 4 flicks this year

क्रिकेट के बाद अब राष्ट्रीय खेल हॉकी ने फिल्मी जगत में जगह बना ली है। इसी के चलते हॉकी पर वर्ष 2018 में  चार फिल्मे रिलीज हो रही हैं जो इस खेल को बढ़ावा देंगी। इस खेल पर  दो फिल्में हिंदी में बनाई जा रही हैं और दूसरी दो पंजाबी में हैं।

चंडीगढ़: क्रिकेट के बाद अब राष्ट्रीय खेल हॉकी ने फिल्मी जगत में जगह बना ली है। इसी के चलते हॉकी पर वर्ष 2018 में  चार फिल्मे रिलीज हो रही हैं जो इस खेल को बढ़ावा देंगी। इस खेल पर  दो फिल्में हिंदी में बनाई जा रही हैं और दूसरी दो पंजाबी में हैं। इनमें  'गोल्ड' और 'सूरमा' हिंदी जबकि में 'हरजीता' और 'खिदो खुंडी' पंजाबी में बनाई गई हैं। रीमा काग्टी द्वारा निर्देशित 'सोना,' एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में 1948 के लंदन ओलंपिक में पुरुषों की हॉकी स्पर्धा में भारत का पहला स्वर्ण पदक पर आधारित है जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मेन भूमिका निभाई है। सूरमा में पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ हॉकी के दिग्गज संदीप सिंह की भूमिका निभा रहे हैं।  

 

पंजाबी फिल्म 'हरजीता' में गांव निहोलका निवासी हरजीत सिंह तुली को दुनिया पॉलीवुड पर्दे पर देखेगी। उम्र के 21वें पड़ाव पर आ चुके हरजीत की बायोपिक हरजीता 28 मई को रिलीज होने जा रही है। कुराली क्षेत्र के रहने वाले हरजीत के जीवन को सिनेमाई पर्दे पर गायक,अदाकर एमी विर्क ने जिया है।  चौथी फिल्म खिदो खुंडी डायरैक्टर रोहित जुगराज द्वारा बनाई गई है जिममें बावा रंजीत हॉकी प्लेयर के तौर पर किरदार निभा रहे हैं। ट्रिपल हॉकी ओलंपियन और पूर्व भारतीय कप्तान परगट सिंह ने कहा, "खेल और खिलाड़ी के बारे में कहानियां हमेशा प्रेरणादायक होती हैं और ये हमेशा से उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती हैं। उदाहरण के लिए, मिल्खा सिंह के बारे में  'भाग मिल्खा भाग' वाकई प्रेरणादायक फिल्म थी और फिल्म प्रशंसकों ने उन्हें पसंद किया था। '' परगट सिंह हॉकी खिलाड़ी से  राजनेता बने जो अब जालंधर कैंट के निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं।


  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!