Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Jul, 2017 05:06 PM
अमरनाथ यात्रा में हिन्दुओं पर हुए आंतकी हमले से देश भर में हिन्दु भड़क उठे है।
जालन्धर(सोनू) : अमरनाथ यात्रा में हिन्दुओं पर हुए आंतकी हमले से देश भर में हिन्दु भड़क उठे है। हिन्दू संगठन आंतकवादियों के इस अति निंदनीय दुष्कृत्य का विरोध कर रहे है। विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं व नेताओ ने देश द्रोह व धर्म विरोधी ताकतों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
समूह हिन्दू संगठनों ने रेरु चौक के बाहर एकत्रित होकर जाम लगाया। हिन्दू संगठनों के सदस्यों ने कहा कि निर्दोष हिन्दुओ पर हमला करके आंतकवादी ये न सोचें कि हिन्दू अमरनाथ यात्रा पर जाना बंद कर देंगे।
उन्होंने कहा कि हिन्दू कुर्बान हो जाएगा मगर अपनी संस्कृति व धर्म को नहीं मिटने देगा। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने हिन्दू नेताओं को नजरबन्द कर हिन्दुओं की आवाज दबाने की कोशिश की तो परिणाम खतरनाक होंगे।