हाई कोर्ट के निर्देशों पर 8 पर हत्या का केस दर्ज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 10:23 AM

high court directives file murder case

माननीय हाई कोर्ट के निर्देशों पर थाना कम्बो की पुलिस ने जसविन्द्र सिंह, निशान सिंह, अमृतपाल सिंह, आकाशदीप सिंह निवासी मानकीयाना बलकलां व उनके 4 अज्ञात साथियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। अमरजीत कौर ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसके देवर काबल...

अमृतसर (संजीव): माननीय हाई कोर्ट के निर्देशों पर थाना कम्बो की पुलिस ने जसविन्द्र सिंह, निशान सिंह, अमृतपाल सिंह, आकाशदीप सिंह निवासी मानकीयाना बलकलां व उनके 4 अज्ञात साथियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। अमरजीत कौर ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसके देवर काबल सिंह की हत्या हो गई थी जिसमें थाना कम्बो की पुलिस ने केस दर्ज किया था।

उस दौरान उसका पति जतिन्द्र सिंह व लड़का जगजीत सिंह कहीं छुप गए थे। विगत सायं 8 बजे के करीब उक्त आरोपी उसके घर आए और उसके पति को अपने साथ ले गए, जो वापिस नहीं आया और सुबह उसे पता चला कि उसकी हत्या कर उसे पेड़ पर लटका दिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने 174 सी.आर.पी.सी. के अधीन कार्रवाई कर दी थी। उसी मामले को अब धारा 302 में तबदील कर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!