Edited By Updated: 17 Dec, 2016 10:02 AM
सीमापार पाक तस्कर के दिशा-निर्देशानुसार हैरोइन की बड़े पैमाने पर तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार अंतर्राष्ट्रीय हैरोईन तस्कर गुरनाम सिंह पुत्र अनोख सिंह निवासी गांव मुहावा के खिलाफ काऊंटर इंटैलीजैंस की पुलिस ने 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया...
अमृतसर(महेन्द्र): सीमापार पाक तस्कर के दिशा-निर्देशानुसार हैरोइन की बड़े पैमाने पर तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार अंतर्राष्ट्रीय हैरोईन तस्कर गुरनाम सिंह पुत्र अनोख सिंह निवासी गांव मुहावा के खिलाफ काऊंटर इंटैलीजैंस की पुलिस ने 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। आरोपी को जे.एम.आई.सी. सतीश कुमार की अदालत में पेश किया गया था। इस संबंधी इंटैलीजैंस पुलिस का कहना था कि गिरफ्तार आरोपी के सीमा पार राणा नामक अंतर्राष्ट्रीय तस्कर के साथ संबंध हैं। इसके दिशा-निर्देशानुसार वह अपने अन्य कई साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग जिलों में हैरोइन तथा अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करता है।
उल्लेखनीय है कि स्थानीय काऊंटर इंटैलीजैंस के आई.जी. एम.एम. फारूकी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी तस्कर गुरनाम सिंह को 5 किलो हैरोइन व 50 हजार रुपए सहित इंडिया गेट छहर्टा के समीप उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह हैरोइन की यह खेप व करंसी नोट किसी अन्य तस्कर को डिलीवर करने के लिए उसकी प्रतीक्षा कर रहा था। इंटैलीजैंस पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान यह बातें सामने आई हैं कि गिरफ्तार आरोपी गुरनाम सिंह गांव मुहावा निवासी अपने अन्य साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र सुखदेव सिंह, हरदेव सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र बचन सिंह व अपने बेटे बब्बन बाज सिंह के साथ मिल कर तस्करी करता रहा है, इसलिए इस मामले में और भी कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं।