हैरोइन व नशीली गोलियां बरामद

Edited By Updated: 23 Apr, 2017 10:31 AM

heroine and drug pills recovered

सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने एक महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे हैरोइन व नशीली गोलियां बरामद की हैं।

फिरोजपुर (कुमार): सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने एक महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे हैरोइन व नशीली गोलियां बरामद की हैं। जानकारी देते हुए डी.एस.पी. इंवैस्टीगेशन सतपाल सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. जोरा सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने टी-प्वाइंट फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर करनैल सिंह को 50 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया। वहीं, सी.आई.ए. फिरोजपुर की पुलिस ने ए.एस.आई. पिपल सिंह के नेतृत्व में धीरा को 5 ग्राम हैरोइन सहित गांव जैमल सिंह वाला के एरिया में गिरफ्तार किया। पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 27 लाख रुपए है।उधर, सीमावर्ती गांव बारेके के एरिया में सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने गुरमीत कौर को 200 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगों के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर और ममदोट थाना में मुकद्दमे दर्ज किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!