हैरोइन की सप्लाई करने वाला तस्कर काबू

Edited By Updated: 07 Dec, 2016 10:21 AM

heroin smuggler arrested

थाना मकसूदां की पुलिस ने धोगड़ी रोड एरिया से हैरोइन की सप्लाई देने आ रहे तस्कर को काबू किया है। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस ने 30 ग्राम हैरोइन बरामद की है।

जालंधर (प्रीत): थाना मकसूदां की पुलिस ने धोगड़ी रोड एरिया से हैरोइन की सप्लाई देने आ रहे तस्कर को काबू किया है। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस ने 30 ग्राम हैरोइन बरामद की है। आरोपी से उसके नैटवर्क संबंधी पूछताछ की जा रही है। थाना मकसूदां के इंस्पैक्टर सुक्खा सिंह ने बताया कि ए.एस.पी. सब डिवीजन करतारपुर भागीरथ मीना के निर्देशों पर ए.एस.आई. मनजीत सिंह ने धोगड़ी रोड से राओवाली गांव मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान स्कूटर चालक को रोकने की कोशिश की लेकिन पुलिस नाका देख स्कूटर सवार युवक ने वापस मुड़ कर भागने की कोशिश की तो वह गिर गया। पुलिस टीम ने तुरंत उक्त युवक को काबू कर लिया। 
 
जेल  में बंद क्रिमिनल्ज के इशारे पर करता था हैरोइन की सप्लाई
एस.एच.ओ. सुक्खा सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके से काबू किए गए संजय कुमार पुत्र राम कुमार वासी क्वार्टर नम्बर 1-सी, फोर्थ क्लास, पी.ए.पी. जालंधर को काबू किया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 30 ग्राम हैरोइन बरामद की। गिरफ्तार आरोपी संजय के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21 के अधीन केस दर्ज किया गया है। आरोपी संजय का पिता पी.ए.पी. में फोर्थ क्लास कर्मचारी है। आरोपी संजय के केन्द्रीय जेल कपूरथला में बंद क्रिमिनल्ज के साथ लिंक हैं। पता चला है कि जेल में बंद क्रिमिनल्ज के इशारे पर ही संजय हैरोइन की सप्लाई करता था। आरोपी की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाई गई है। जांच में अगर किसी और अपराधी का नाम सामने आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!