Edited By Updated: 17 Dec, 2016 08:59 AM
महानगर में ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। आज प्रात: से ही पुन: गहन धुंध छाई हुई थी, जबकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया।
जालंधर (धवन/ राहुल): महानगर में ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। आज प्रात: से ही पुन: गहन धुंध छाई हुई थी, जबकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। पिछले 2 दिनों में सुबह धुंध का कहर कम हुआ था परन्तु आज फिर से धुंध ने महानगर को सुबह अपनी आगोश में लिया हुआ था। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कल सुबह धुंध रहेगी परन्तु दोपहर के समय मौसम साफ हो जाएगा। 18 दिसम्बर को सुबह धुंध रहेगी, जबकि उसके बाद आंशिक बादल आसमान में छाए रहेंगे। 19 दिसम्बर को भी सुबह धुंध व कोहरा पड़ेगा। अधिकारियों ने कहा कि 20 दिसम्बर को भी सुबह धुंध पड़ेगी। 21 व 22 दिसम्बर को भारी धुंध व कोहरा पडऩे की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा दी गई है।
ठंड के चलते सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। प्रशासन द्वारा स्कूलों का समय सुबह 10 बजे कर देने से स्कूली बच्चों को ठंड से राहत मिली है। कुछ प्राइवेट स्कूलों ने पहले स्कूल खुलने का समय सुबह 9.30 बजे किया हुआ था, परन्तु डिप्टी कमिश्रर का आदेश आने के बाद उन्होंने भी स्कूलों का समय सुबह 10 बजे कर दिया।