भारी मात्रा में जहरीला पेठा बरामद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Oct, 2017 09:56 AM

health department raid

दीपावली के त्यौहार को देखते फिरोजपुर के स्वास्थ्य विभाग ने मिलावटखोरी को रोकने के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी फिरोजपुर डाक्टर रजिंद्र मनचंदा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया है। डाक्टर गुरमिंद्र सिंह ने बताया कि फूड इंस्पैक्टर मनजिंद्र सिंह के नेतृत्व...

फिरोजपुर(कुमार, मनदीप): दीपावली के त्यौहार को देखते फिरोजपुर के स्वास्थ्य विभाग ने मिलावटखोरी को रोकने के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी फिरोजपुर डाक्टर रजिंद्र मनचंदा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया है। डाक्टर गुरमिंद्र सिंह ने बताया कि फूड इंस्पैक्टर मनजिंद्र सिंह के नेतृत्व में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शांति नगर के एरिया में एक पेठा तैयार करने वाली फैक्टरी पर रेड की और करीब 4 क्विंटल पेठा सील कर उसके सैम्पल लिए हैं। 

सैम्पल फेल हुए तो फैक्टरी मालिक के खिलाफ होगी कार्रवाई
पकड़े गए पेठे को चूने के साथ बनाया जा रहा था और यह पेठा खाने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता था। फूड इंस्पैक्टर मनजिंद्र सिंह ने बताया कि सैम्पल का नतीजा आने तक यह पेठा सील रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मीठा पेठा तैयार करने के लिए उसमें चूने का प्रयोग करना सरासर गलत है। अगर सैम्पल फेल आता है तो पेठा तैयार करने वाली फैक्टरी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिरोजपुर में मिलावटी और घटिया मिठाई बेचने और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी।

क्या कहना है फैक्ट्री मालिक का
दूसरी ओर पेठा तैयार करने वाली फैक्टरी मालिक ने बताया कि पेठा तैयार करने से पहले उसे कई बार धोया जाता है जिससे पेठे में से सारा चूना निकल जाता है जिससे पेठा खाने वाले के स्वास्थ्य पर बुरा असर बिल्कुल नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा तैयार की जाती मिठाई में किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होती।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!