डा. वालिया होंगे इंडियन डैंटल एसोसिएशन जालंधर ब्रांच के प्रधान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Nov, 2017 09:53 AM

head of jalandhar branch

साल 2018 में इंडियन डैंटल एसोसिएशन जालंधर ब्रांच के प्रधान डा. परमदीप सिंह वालिया होंगे। डा. वालिया की नियुक्ति प्रधान पद के लिए एसोसिएशन की वाॢषक ए.जी.एम. में सर्वसम्मति से हुई। ए.जी.एम. के दौरान पूर्व प्रधान डा. विजय कुमार के प्रयासों से डाक्टरों...

जालंधर(प्रीत): साल 2018 में इंडियन डैंटल एसोसिएशन जालंधर ब्रांच के प्रधान डा. परमदीप सिंह वालिया होंगे। डा. वालिया की नियुक्ति प्रधान पद के लिए एसोसिएशन की वाॢषक ए.जी.एम. में सर्वसम्मति से हुई। ए.जी.एम. के दौरान पूर्व प्रधान डा. विजय कुमार के प्रयासों से डाक्टरों के लिए ‘फिकर नॉट’ हैल्प लाइन जारी की गई जिस पर कोई भी सदस्य किसी भी समय अपनी समस्या के बारे में एसोसिएशन से बात कर सकता है।

इंडियन डैंटल एसोसिएशन के जालंधर ब्रांच के प्रधान डा. विजय कुमार का कार्यकाल समाप्त होने से पहले बुलाई गई ए.जी.एम. में एसोसिएशन के 178 सदस्यों में से 155 सदस्य पहुंचे। बैठक में सर्वसम्मति से डा. परमदीप सिंह वालिया को साल 2018 के लिए प्रधान तथा डा. मनप्रीत सिंह को प्रैजीडैंट इलैक्ट चुन लिया गया। डा. के.के. चावला तथा डा. कंवलजीत सिंह सरोआ को उप प्रधान चुना गया। ए.जी.एम. में ही प्रधान द्वारा अपनी 8 सदस्यीय कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। 

ए.जी.एम. के दौरान डा. इंद्रजीत सिंह मरवाहा ने बधाई देते हुए सभी डाक्टरों को पेश आने वाली समस्याओं से एकजुट हो कर समाधान करने के लिए कहा। डा. विजय कुमार ने कार्यकाल के दौरान पूरी टीम व सदस्यों का सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि एसोसिएशन सदस्यों के लिए हैल्प लाइन ‘फिकर नॉट’ जारी की गई है। एक हैल्प लाइन नम्बर सभी सदस्यों के पास होगा। अगर डाक्टर को किसी भी समय कोई समस्या आती है तो वह उक्त हैल्प लाइन नम्बर पर अपनी समस्या शेयर करे। एसोसिएशन स्तर पर समस्या का समाधान किया जाएगा। ए.जी.एम. के दौरान मेजर डा. हरप्रीत कौर तथा डा. हरमिन्द्र सिंह द्वारा अलग-अलग टॉप्किस पर लैक्चर दिया गया। डा. अंकुश पुरी ने सभी का धन्यवाद किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!