आप ने 54 करोड़ रुपए पंजाब में विज्ञापनों पर खर्च किए: चन्नी

Edited By Updated: 09 Nov, 2016 08:29 PM

he spent 54 million on ads in punjab

पंजाब विधानसभा में विपक्षी नेता चरनजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता का 54 करोड़ 88 लाख 43....

जालंधर: पंजाब विधानसभा में विपक्षी नेता चरनजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता का 54 करोड़ 88 लाख 43 हजार रुपए पंजाब तथा अन्य राज्यों में विज्ञापनों पर खर्च किया है। चन्नी ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह कोई वेतन नहीं लेंगे लेकिन कांग्रेस द्वारा सूचना का अधिकार के माध्यम से जुटाई जानकारी के अनुसार दिसंबर 2015 से अगस्त 2016 तक केजरीवाल ने कुल 13 लाख 43 हजार 500 रूपए वेतन लिया है। 


उनकी सुरक्षा गडिय़ों पर दो लाख 75 हजार 661 रुपए तथा उनके इटली दौरे पर 27 लाख 36 हजार रुपए खर्च हुए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली का पैसा पंजाब में लुटा रहे है अगर पंजाब में आप पार्टी की सरकार बन गई तो यह पंजाब का पैसा अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव लडऩे पर खर्च करेंगे। केन्द्र सरकार द्वारा 500 तथा 1000 रुपए के नोट बंद करने पर प्रतिक्रिया देते हुए चन्नी ने कहा कि नोट बंद करने से सिद्ध होता है कि नकली नोट रोकने में आईबी, सीआईडी और पुलिस असफल रही है। 


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर उनके सभी विधायक प्रत्येक वर्ष अपनी सम्पत्ति घोषित किया करेंगे। उन्होंने कहा कि अकाली दल, भाजपा और आप पार्टी संघ के माध्यम से आपस में जुड़े हुए हैं तथा चुनावों में आपसी सहयोग से चुनाव लड़ेंगे। इससे पूर्व चन्नी ने कांग्रेस द्वारा शुरू की साइकिल यात्रा का यहां पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार, नशा और बेरोजगारी के खिलाफ सात नवंबर को चमकौर साहिब से शुरू की गई यह यात्रा 11 नवंबर को श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के साथ सम्पन्न होगी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!