Edited By Updated: 26 Feb, 2017 10:56 AM
फाजिल्का उपमंडल के गांव कोयल खेड़ा की टेलों पर एक अज्ञात छोटे बच्चे की लाश बरामद हुई है।
फाजिल्का (नागपाल): फाजिल्का उपमंडल के गांव नवां हस्ता में कच्चे मकान को गिराते समय दीवार के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सिविल अस्पताल में कश्मीर सिंह (65) वासी गांव नवां हस्ता के बेटे फुम्मन सिंह ने बताया कि वह तथा अन्य पारिवारिक सदस्य गत सायं लगभग 5 बजे अपने घर में बने कच्चे कमरे को गिरा रहे थे।
कमरे की छत तो गिरा दी गई थी और जब उन्होंने कमरे की एक ओर बनी दीवार को गिराना शुरू किया तो दीवार नींव से खराब होने के कारण उसके पिता कश्मीर सिंह के ऊपर पर गिर गई जिस कारण उसका पिता मलबे के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। थाना सदर पुलिस फाजिल्का ने मृतक कश्मीर सिंह के बेटे फुम्मन सिंह के बयानों पर धारा 174 के अंतर्गत कार्रवाई की है।