Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Nov, 2017 03:59 PM
भोगपुर में एच.डी.एफ.सी. बैंक की कैश वैन लूट मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जालंधर (सोनू/प्रीत) : भोगपुर में एच.डी.एफ.सी. बैंक की कैश वैन लूट मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पुलिस ने 61.69 लाख रुपए, दो पिस्तौलें, पांच कारतूस और दो बाइक भी बरामद किए हैं। आईजी अर्पित शुक्ला ने प्रैस कांफ्रैंस कर इसकी पुष्टि की। आरोपियों की पहचान गुरदासपुर के रहने वाले जसकरण उर्फ बाउ, सतिंदर पाल हैप्पी, मनोज कुमार शर्मा और सुखदेव सिंह सोनू के रूप में हुई है।
बता दें कि लुटेरे बैंक की कैश वैन से 1.14 करोड़ रुपए लूट ले गए थे। इस मामले में पहले भी 2 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।