दरबार साहिब में लंगर पर लगे GST पर बोले खैहरा, हरसिमरत को दे देना चाहिए इस्तीफा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Aug, 2017 10:15 AM

harsimrat should resigns as union minister  khaira

पहाड़ी राज्यों को टैक्स हॉलीडे के लिए आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा को जिम्मेवार ठहराया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल खैहरा ने कहा कि टैक्सों में छूट से पंजाब की इंडस्ट्री बर्बाद हो रही है

जालंधरः पहाड़ी राज्यों को टैक्स हॉलीडे के लिए आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा को जिम्मेवार ठहराया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल खैहरा ने कहा कि टैक्सों में छूट से पंजाब की इंडस्ट्री बर्बाद हो रही है और हरसिमरत कौर बादल चुप हैं। खैहरा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भाजपा से गठबंधन खत्म करें। खैहरा ने कहा कि कांग्रेस से कोई उम्मीद नहीं है। 

 

कांग्रेस पहले भी अकाली-भाजपा गठबंधन के खिलाफ फर्जी धरने लगाती रही है और अब भी फर्जी धरना तो लगा ही लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह का भाजपा के प्रति रवैया नरम है और इसका कारण यही है कि कैप्टन परिवार के कई केस सेंट्रल एजेंसीज की जांच के दायरे में हैं। 

 

खैहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद कह चुके हैं कि पिछले 10 साल में 30 हजार इंडस्ट्री बंद हो गई है। हिमाचल, उत्तराखंड समेत अन्य पहाड़ी राज्यों की करीब 4200 इंडस्ट्री को छूट के लिए हजारों कारखाने बंद करवा दिए गए हैं। पंजाब को मिलने वाला रेवेन्यू और रोजगार दूसरे राज्यों में शिफ्ट हो गया है। पंजाब की इंडस्ट्री को मजबूरी में इन राज्यों में जाना पड़ रहा है। बाजपेयी सरकार ने टैक्स छूट शुरू की थी और केंद्र की कांग्रेस सरकार ने भी इसे जारी रखा। जी.एस.टी. लागू होने पर भी छूट दी गई है। 
 
वहीं नेता विपक्ष सुखपाल खैहरा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल में इतनी भी हिम्‍मत नहीं है कि वह दरबार साहिब में लंगर पर लगाए जी.एस.टी. का विरोध कर सकें। उन्हें इस मामले में तो इस्तीफा देना चाहिए था लेकिन सरकार का हिस्सा होकर एक बार भी यह मुद्दा नहीं उठाया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!