हरसिमरत व सांपला इंडस्ट्री व व्यापार के हकों की लड़ाई लडऩे की बजाय सत्ता सुख भोगने में व्यस्त:बेरी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Aug, 2017 10:26 AM

harsimrat kaur badal

केंद्रीय राज्यमंत्री हरसिमरत कौर बादल व विजय सांपला दोनों पंजाब की इंडस्ट्री व व्यापार के हकों की लड़ाई लडऩे की बजाय केवल सत्ता सुख भोगने में

जालंधर (चोपड़ा): केंद्रीय राज्यमंत्री हरसिमरत कौर बादल व विजय सांपला दोनों पंजाब की इंडस्ट्री व व्यापार के हकों की लड़ाई लडऩे की बजाय केवल सत्ता सुख भोगने में व्यस्त है। उक्त शब्द सैंट्रल विधानसभा हलका के विधायक राजेन्द्र बेरी ने जिला कांग्रेस व्यापार सैल की तरफ से आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहे। 

इस दौरान सैल के जिला चेयरमैन अनिल निश्चल, वाइस चेयरमैन शिव वर्मा व भूपिंद्र सिंह जौली, प्रदेश कांग्रेस के सचिव राजकुमार राजू भी मौजूद थे। बेरी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड व अन्य पहाड़ी इलाकों को टैक्स रियायतें देने से पंजाब की इंडस्ट्री को भारी नुक्सान होगा। उन्होंने कहा कि उक्त राज्यों को पिछले 10 सालों में मिली रियायतों से राज्य की इंडस्ट्री पहले ही बेहद पिछड़ चुकी है। 

मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र ने इंडस्ट्री को बचाने के लिए 5 रुपए प्रति यूनिट बिजली देने का फैसला किया परंतु केंद्र सरकार के इस नए फैसले से प्रदेश की हजारों इकाइयों की कमर ही टूट जाएगी क्योंकि लागत मूल्यों में वह पहाड़ी राज्यों की बराबरी करने में सक्षम नहीं होंगी। बेरी ने कहा कि एक देश एक टैक्स के वायदे को बदल कर मोदी सरकार ने समूचे देश की जनता के साथ धोखा किया है। निश्चल, वर्मा व जौली ने कहा कि व्यापार सैल पंजाब के साथ सौतेली मां जैसे व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और मोदी सरकार के गलत फैसलों के खिलाफ जल्द ही मोर्चा खोला जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!