Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Nov, 2017 09:45 PM
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने नौजवान नेता हरपाल जुनेजा को शिरोमणि अकाली दल की पटियाला शहरी इकाई का प्रधान नियुक्त किया है। यहां पार्टी के मुख्य दफ्तर से जारी किए एक बयान में पार्टी के सीनियर उप-प्रधान डा. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि...
पटियाला(बलजिन्द्र,परमीत,राणा): शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने नौजवान नेता हरपाल जुनेजा को शिरोमणि अकाली दल की पटियाला शहरी इकाई का प्रधान नियुक्त किया है।
यहां पार्टी के मुख्य दफ्तर से जारी किए एक बयान में पार्टी के सीनियर उप-प्रधान डा. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि बादल ने हरपाल जुनेजा की निष्काम सेवा, मेहनत और समर्पण की भावना को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्ति करने का फैसला किया है। पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, डा. दलजीत सिंह चीमा, पार्टी के सीनियर नेता चरणजीत सिंह बराड़ और अन्यों ने श्री जुनेजा को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कबीर दास नाभा, परमिंद्र सिंह बराड़, पूर्व चेयरमैन नरदेव सिंह आकड़ी, सुखबीर सिंह सनौर, विक्रम सिंह चौहान और अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।
इस मौके पर कुलविंद्र सिंह विक्की रिवाज, मनजोत चहल, हरबख्श चहल, हरप्रीत सिंह रोकी, जोन कोहली, नवनीत वालिया, आकाश बॉक्सर, पवन कुमार, विशाल भारद्वाज, मोनू, करणजीत सिंह, दलबीर सिंह राजू, सुखदेव शर्मा, नितिन रेखी, जसविंद्र सिंह, हरपाल सिंह सराउ, साजिद मित्तल, गोबिंद वैद्य, सुखबीर सिंह अबलोवाल, हैप्पी, लक्की कंबोज, डिक्की सिंह, इरवनजोत सिंह, गगनदीप सिंह, गगनदीप सिंह पन्नू, मुस्लिम विंग का प्रधान तौफीक खान, मनजीत सिंह बावा बी.सी. विंग, मनी भंगू, दीक्षित राज कपूर, शैंटी गिल, दमन सिंह, टिंकू आदि उपस्थित थे। इस दौरान जैसे ही पटियाला शहर में श्री जुनेजा की नियुक्ति की खबर फैली तो जश्न शुरू हो गया और वर्करों की तरफ से लड्डू बांट कर और पटाखे चला कर खुशी मनाई गई।