Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 08:19 AM
पंजाब की बेटी हरमनप्रीत कौर अब टी-20 मैचों के लिए भारतीय टीम की कप्तान चयनित हुई हैं। आज देर शाम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से जैसे ही हरमनप्रीत के भारतीय क्रिकेट टीम (महिला) का कप्तान चुने जाने की खबर का पता चला तो उनकी कर्मभूमि एवं पंजाब के दिल...
मोगा (पवन ग्रोवर): पंजाब की बेटी हरमनप्रीत कौर अब टी-20 मैचों के लिए भारतीय टीम की कप्तान चयनित हुई हैं। आज देर शाम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से जैसे ही हरमनप्रीत के भारतीय क्रिकेट टीम (महिला) का कप्तान चुने जाने की खबर का पता चला तो उनकी कर्मभूमि एवं पंजाब के दिल मोगा शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। 8 मार्च, 1980 को मोगा शहर में हरमंदर सिंह के घर जन्मी हरमनप्रीत ने आज अपनी मेहनत से क्रिकेट की उच्च बुलंदी को हाथ डालते हुए यह दर्शा दिया कि क्रिकेट अकेले लड़कों के लिए नहीं है बल्कि इस खेल में लड़कियां भी ऊंचाइयों को हासिल कर सकती हैं।
हरमनप्रीत ने जब क्रिकेट खेलना शुरू किया था तो उस समय हर कोई कहता था कि यह लड़कों का खेल है लेकिन हरमनप्रीत ने गुरु नानक कालेज मोगा में खेलते हुए हमेशा ही आगे बढऩे का प्रयास किया। दरअसल, हरमनप्रीत को उस समय विश्व प्रसिद्धि मिली जब 2009 में उसका भारतीय महिला विश्व कप टीम में चयन हुआ। इसके साथ ही वह पिछले समय दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की उप-कप्तान बनी।
हरमनप्रीत के पिता हरमंदर सिंह ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उसकी बेटी देश का नाम रोशन करेगी। इस दौरान शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज बरजिंदर सिंह बराड़, पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता कमलजीत सिंह बराड़ तथा ई.टी.टी. यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर सिंह सिद्धू ने हरमनप्रीत कौर को कैप्टन चुने जाने पर बधाई दी।