Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Aug, 2017 02:08 PM
एक बार फिर से बाल काटने की वारदात सामने आई है। होशियारपुर के गाँंव नन्दाचौर में एक लड़की की चोटी काटी गई।
होशियारपुरः एक बार फिर से बाल काटने की वारदात सामने आई है। होशियारपुर के गाँंव नन्दाचौर में एक लड़की की चोटी काटी गई।
जानकारी के अनुसार गुरजीत कौर बेटी मलकीत सिंह निवासी नन्दाचौर (13) गांव के ही एक निजी स्कूल में पढ़ती है। वह रोजमर्रा की की तरह मंगलवार को तैयार हो कर घर के दरवाज़े में गई तो उसे इस तरह लगा जैसे उसे किसी ने धक्का मारा हो। इसके बाद उस ने देखा कि उसकी चोटी कट कर धरती पर गिरी हुई थी।