Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Aug, 2017 09:22 AM
देश भर में महिलाओं की चोटी कटाने की घटनाओं में लुधियाना भी शामिल हो गया है। लुधियाना के बाहरी इलाकों में रविवार को चोटी काटे जाने की 2
लुधियाना (महेश): देश भर में महिलाओं की चोटी कटाने की घटनाओं में लुधियाना भी शामिल हो गया है। लुधियाना के बाहरी इलाकों में रविवार को चोटी काटे जाने की 2 घटनाएं सामने आई हैं। बेशक तर्कशील सोसायटी वाले इसे मानसिक रोग की एक किस्म करार दे रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ लोगों में सनसनी और दहशत का माहौल है।
इस मामले में पुलिस इसे भ्रम और खुद बाल काटने की बात कह रही है, जबकि ये दोनों घटनाएं टिब्बा रोड इलाके से सामने आई।
इसका पता चलते ही मीडिया और पुलिस वहां पहुंच गई। 57 वर्षीय रमेश कुमारी हरगोबिंद नगर में अपने अविवाहित बेटे के साथ रहती है। उसका कहना है कि शनिवार सुबह जब उसे उसके बेटे ने चाय बनाने के लिए उठाया तो उसकी चारपाई के नीचे उसके बालों का कटा हुआ गुच्छा पड़ा था, जोकि उसके सिर से बीच बीच में काटे गए थे। वृद्धा ने बताया कि रात को सोते वक्त उसके बेटे ने कमरे को अंदर से बंद किया था। फिर अंदर कोई कैसे दाखिल हुआ और उसके बाल काट कर कैसे बाहर निकल गया उन्हें कुछ पता नहीं चला।
दूसरी घटना भी इसी इलाके में घटी। जैनम अपने घर की तीसरी मंजिल पर अपने अढ़ाई साल के बच्चे को दूध पिलाती हुई सो गई। जब उठी तो उसकी चोटी कटी हुई थी। बताया जाता है कि कटी चोटी देखकर वह फिर से बेहोश हो गई। जिसके बाद वह करीब एक घंटे बाद उठी। पुलिस का कहना है इन दोनों मामलों में किसी अन्य व्यक्ति द्वारा महिलाओं के बाल काटे जाने की कोई बात सामने नहीं आई है। जिन कमरों में घटनाएं हुई बताई जा रही हैं, अगर दरवाजा अंदर से बंद दिए जाया तो वहां किसी तीसरे व्यक्ति का प्रवेश करना असंभव है।