2 महिलाओं की चोटी कटी, दहशत का माहौल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Aug, 2017 09:35 AM

hair cut

जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव बरास में एक महिला की चोटी काटने का मामला सामने आया है जिसके कारण गांव में

फतेहगढ़ साहिब/हरियाना (जगदेव, रत्ती, आनंद): जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव बरास में एक महिला की चोटी काटने का मामला सामने आया है जिसके कारण गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। थाना बडाली आला सिंह की पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग महिला के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित महिला सुरजीत कौर ने बताया कि गत रात वह अपने कमरे में सो रही थी। पहले वह 2 बजे उठी तो सब कुछ ठीक था और वह फिर सो गई। प्रतिदिन की तरह वह 4 बजे उठी और कुछ समय बाद गुरबाणी सुनने के लिए टी.वी. चालू कर दिया।

इसके बाद जब उसने अपने सिर पर हाथ फेरा तो देखा कि उसकी चोटी गायब थी। इसके बाद उसने अपने पति जोङ्क्षगद्र सिंह को उठाया तो देखा कि उसकी चोटी जमीन पर पड़ी थी। गांव के पंच रणजीत सिंह ने घटना बारे पुलिस को सूचित किया। इसके बाद फतेहगढ़ साहिब के डी.एस.पी. वीरेंद्रजीत सिंह ङ्क्षथद, थाना प्रमुख कंवलजीत सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और घटना वाली जगह का जायजा लिया। मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. वीरेंद्रजीत सिंह थिंद ने बताया कि जिला फतेहगढ़ साहिब में चोटी काटने का यह पहला मामला सामने आया है। पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। 

उधर गांव भीखोवाल में एक महिला की चोटी रहस्यमय ढंग से कटने की सूचना है। रेशम सिंह पुत्र देव राज निवासी गांव भीखोवाल ने बताया कि घटना की शिकार चंद्रकली पत्नी संतोष कुमार निवासी बरेली यू.पी. हाल निवासी भीखोवाल पिछले 4-5 वर्षों से उनके खेतों में रह रहे हैं व आज प्रात: उसने मुझे बताया कि बीती रात 12 बजे के उपरांत चंद्रकली की चोटी सोते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने काट दी है। जब हमने वहां जाकर देखा तो घटना की शिकार महिला बेहोशी की हालत में थी जिसे तुरंत सरकारी अस्पताल हरियाना लाया गया व पुलिस को सूचित किया गया।थाना हरियाना के एस.एच.ओ. तुरंत अस्पताल पहुंचे व मामले की जांच शुरू कर दी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!