Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Sep, 2017 12:40 PM
गुरदासपुर उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने सभी राजनीतिक दलों से पहले अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।
जालंधरःगुरदासपुर उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने सभी राजनीतिक दलों से पहले अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।
पार्टी ने रिटायर्ड मेजर जनरल खजुरिया को गुरदसापुर से आप उम्मीदवार के तौर पर खड़ा किया है। आप के पंजाब प्रधान भगवंत मान तथा सुखपाल खैहरा जालंधर में पत्रकारवार्ता के दौरान यह ऐलान किया। आपको बता दें कि 64 वर्षीय रिटायर्ड जनरल सुरेश खजुरिया पठानकोट से संबंध रखते है।
वह आम आदमी पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए हैं।उन्होंने अपनी सारी उम्र देश सेवा में गुजारी है। अब देखना होगा कि जंग के मैदान में दुश्मनों को धूल चटाने वाले योद्धा क्या राजनीति की जंग में सफल होंगे या नहीं।
पत्रकार वार्ता के दौरान सुखपाल खैहरा ने कहा कि कांग्रेस चुनावों के दौरान किए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। अब वह किस मुंह से जनता से वोट मांगेगी ।वहीं पंजाब प्रधान भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस की 70 फीसदी सरकार बाबुओं की है। उनकी पार्टी टीम के रूप में गुरदासपुर चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर आप उम्मीदवार खजुरिया ने कहा कि 40 साल सेनी की सेवा करने के बाद अब वह जनता की सेवा करेंगे। उनको उम्मीदवार के तौर पर चुनने के लिए वह पंजाब हाईकमान का धन्यावाद करते हैं।