Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Sep, 2017 11:10 AM
गुरदासपुर में 11 अक्तूबर को होने जा रहे लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर बटाला में सी.आर.पी.एफ. की 194 बटालियन तैनात की गई है।
बटाला (बेरी):गुरदासपुर में 11 अक्तूबर को होने जा रहे लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर बटाला में सी.आर.पी.एफ. की 194 बटालियन तैनात की गई है।
पुलिस चौकी सिम्बल के इंचार्ज ए.एस.आई. जोगिन्द्र सिंह व ए.एस.आई. संतोख सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि एस.एस.पी. बटाला उपिन्द्रजीत सिंह घुम्मन के निर्देशानुसार उपचुनाव को मुख्य रखते हुए पुलिस जिला बटाला में कुल 244 सी.आर.पी.एफ. में तैनात जवानों लाया गया है जिसमें 4 डी.एस.पी. रैंक के अधिकारी, 23 सब-इंस्पैक्टर व 217 सी.आर.पी.एफ. के जवान, जिनमें कांस्टेबल व हवलदार भी हैं, शामिल हैं।
उक्त पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये टीमें पुलिस जिला बटाला के विभिन्न थानों में पुलिस के सहयोग से भेजी जाएंगी ताकि चुनाव समय किसी भी अनहोनी घटना के घटित होने से पहले ही उसे रोका जा सके। वहीं डी.एस.पी. सिटी सुच्चा सिंह बल एवं एस.एच.ओ. सिविल लाइन अमोलक सिंह के नेतृत्व में विभिन्न टीमों द्वारा चैकिंग मुहिम शुरू की गई जिसमें दोपहिया व चौपहिया वाहनों की बारीकी से चैकिंग की जा रही है।