Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Feb, 2018 07:58 PM
एस.जी.आर.डी. एयरपोर्ट पर दुबई से अमृतसर आए एक यात्री की गुदा से डी.आर.आई. की टीम ने 1400 ग्राम सोना जब्त किया है।
अमृतसर (नीरज): एस.जी.आर.डी. एयरपोर्ट पर दुबई से अमृतसर आए एक यात्री की गुदा से डी.आर.आई. की टीम ने 1400 ग्राम सोना जब्त किया है।
इस सोने की कीमत 50 लाख रुपए के करीब मानी जा रही है। अभी एक महीने पहले भी डी.आर.आई. की टीम ने दुबई से अमृतसर आई फ्लाइट के यात्री से 15 किलो सोना जब्त किया था। फिलहाल विभाग की टीम इस मामले में भी जांच में जुट गई है। यह सोना किस को पहुंचाया जाना था, इसकी जांच की जा रही है।