Edited By Updated: 03 May, 2017 10:24 AM
आम आदमी पार्टी में चुनावी नतीजों के बाद की नई हलचल दिख रही है। ऊपरी से लेकर निचले स्तर तक खेमाबंदी शुरू हो चुकी है। ‘आप’ के पंजाब
चंडीगढ़(रमनजीत): आम आदमी पार्टी में चुनावी नतीजों के बाद की नई हलचल दिख रही है। ऊपरी से लेकर निचले स्तर तक खेमाबंदी शुरू हो चुकी है। ‘आप’ के पंजाब मामलों के पूर्व प्रभारी संजय सिंह व संगठन प्रभारी दुर्गेश पाठक के इस्तीफे के बाद अब पंजाब के संयोजक गुरप्रीत सिंह वड़ैच पर इस्तीफे का दबाव बनाया जा रहा है।
पंजाब में पार्टी के सबसे मकबूल चेहरे भगवंत मान द्वारा कुछ दिन पहले उठाई गई बदलाव की आवाज में सुखपाल सिंह खैहरा से लेकर हरविंद्र सिंह फूलका और राज्यस्तरीय नेता भी आवाज मिला चुके हैं। हालांकि पहले फूलका ने अलग स्टैंड लेते हुए मान को ही निशाना बनाने का प्रयास किया था लेकिन एम.सी.डी. नतीजों के बाद सभी की जद में आई ‘आप’ हाईकमान से फूलका भी ‘बदलाव’ व ङ्क्षचतन का पक्ष लेने लगे।