Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 10:39 AM
गुरदासपुर लोकसभा के उपचुनाव दौरान पंजाब में कांग्रेस सरकार द्वारा स्थापित लोकतंत्र तथा केंद्र की भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये के मध्य मुकाबला होगा।
जालंधर (चोपड़ा): गुरदासपुर लोकसभा के उपचुनाव दौरान पंजाब में कांग्रेस सरकार द्वारा स्थापित लोकतंत्र तथा केंद्र की भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये के मध्य मुकाबला होगा। उक्त शब्द पंजाब प्रदेश कांग्रेस के महासचिव राजिन्द्रपाल सिंह राणा रंधावा ने कांग्रेस प्रत्याशी व प्रदेश कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ से मुलाकात के दौरान कहे।
राणा रंधावा ने कहा कि कै. अमरेन्द्र सिंह सरकार ने सत्ता संभालते ही प्रदेश में नशों व भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग शुरू की जिसके उपरांत जनता को कलैक्टर रेट छूट, स्टाम्प ड्यूटी को कम किया, इंडस्ट्री के लिए बिजली 5 रुपए यूनिट व अब किसानों का कर्ज माफ करने का नोटीफिकेशन जारी करके साबित कर दिया है कि कै. अमरेन्द्र की करनी व कथनी में कोई अंतर नहीं है, जबकि दूसरी तरफ अकाली दल की समर्थक भाजपा ने नोटबंदी, जी.एस.टी. व झूठे वायदों के अलावा देश की जनता को कुछ नहीं दिया। राणा रंधावा ने कहा कि इस समय देश में मोदी की तानाशाही रवैये वाली सरकार चल रही है जिसे जनता चुनावों में सबक सिखाने को पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस उपचुनाव को भारी मतों के अंतर से जीतेगी।