गुरदासपुर उपचुनाव: भाजपा-शिअद, आप ने सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग के आरोप लगाए

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Oct, 2017 08:23 PM

gurdaspur poll bjp shiyad you accused the misuse of government machinery

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन ने आज आरोप लगाए कि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर जी...

चंडीगढ़: पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन ने आज आरोप लगाए कि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर जीता है। तीसरे स्थान पर रहने वाली आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं। आप के उम्मीदवार मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सुरेश खजुरिया ने कांग्रेस पर उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए ‘‘अलोकतांत्रिक तरीके’’ अपनाने के आरोप लगाए। किसी भी दल ने अपने आरोपों को साबित करने के लिए साक्ष्य मुहैया नहीं कराए। कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने उपचुनाव में भाजपा नेता स्वर्ण सलारिया को एक लाख 90 हजार मतों से पराजित किया। 


भाजपा सांसद विनोद खन्ना के निधन से यह सीट खाली हुई थी। पंजाब भाजपा के सचिव विनीत जोशी और सलारिया ने आरोप लगाए कि कांग्रेस ने उपचुनावों में जीत हासिल करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया। जोशी ने आरोप लगाए, ‘‘उन्होंने मशीनरी का दुरूपयोग कर जीत हासिल की। हर कोई जानता है कि भाजपा और शिअद का समर्थन करने वाले सरपंचों को भी चेतावनी दी गई थी कि उपचुनावों में अगर उनके इलाकों में अगर दोनों गठबंधन को बढ़त मिलने पर भी उनसे कड़ाई से निपटा जाएगा। नगर निकाय के अधिकारियों को भी चेतावनी दी गई थी।’’  


जोशी और सलारिया ने कहा कि अब वे जाखड़ से आग्रह करेंगे कि गुरदासपुर क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करें। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा, ‘‘यह लोकतंत्र की जीत नहीं है बल्कि सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग की जीत है।’’  आप की राज्य इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान ने कहा कि उनकी पार्टी जनादेश को स्वीकार करती है और हार के कारणों का मंथन करेगी। कांग्रेस के दावे के विपरीत मान ने कहा कि उपचुनाव के परिणाम से 2019 के आम चुनावों की दिशा तय नहीं होगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!