Edited By Updated: 01 May, 2017 12:22 PM
लड़कों द्वारा लड़कियों को शादी के मंडप में छोड़ जानें की खबरें तो अाप ने अकसर सुना होगा
दीनानगरः लड़कों द्वारा लड़कियों को शादी के मंडप में छोड़ जानें की खबरें तो अाप ने अकसर सुना होगा लेकिन कोई लड़की दुल्हे को शादी के मंडप में छोड़ जाए तो अाप हैरान तो होंगे ही साथ जानना चाहेंगे कि अाखिर हुअा क्या?
दरअसल पंजाब के दीनानगर की एक लड़की ने अपने होने वाले दूल्हे से इसलिए शादी से मना कर दिया क्योंकि वह फेरों के समय लड़खड़ा रहा था। फेरों से पहले उसे मैडीकल कराने ले जाया गया। जहां नशा करने की बात सामने आई। इसके बाद लड़की ने शादी से मना कर दिया और बरात को बिना शादी के ही लौटना पड़ा।
मैडीकल रिपोर्ट में नशे की बात सामने आने पर SI बलदेव राज शर्मा ने दोनों परिवारों में शादी को कैंसल करवाकर रिश्ता तोड़ने का राजीनामा करवा दिया। समझौते के बाद बरात खाली हाथ लौट गई और लड़के के घरवालों को भी उनका ये फैसला मानना पड़ा।
एस.अाई ने बताया कि दूल्हे का मेडिकल गुरदासपुर की तुली क्लीनिक लैब से करवाया गया था लेकिन पुलिस सिविल हॉस्पिटल में हुए टेस्ट को ही ऑथेंटिक मानती है। प्राइवेट लैब से हुए टेस्ट को पुलिस पूरी तरह एक्सेप्ट नहीं कर रही लेकिन टेस्ट में नशे की बात सामने आने की सच्चाई ने लड़की की फैमली को शॉक्ड रह गई।