गुरदासपुर सीट का उपचुनाव मील का पत्थर साबित होगा :राठौर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Oct, 2017 06:01 PM

gurdaspur bypoll will be a milestone rathore

केन्द्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने कहा है कि गुरदासपुर सीट पर लोकसभा उपचुनाव...

पठानकोटः केन्द्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने कहा है कि गुरदासपुर सीट पर लोकसभा उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए वर्ष 2019 के आम चुनाव के वास्ते मील का पत्थर साबित होगा।  

 
राठौर आज यहां भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया के समर्थन में आयोजित पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला ,राजगायक हंस राज हंस, प्रदेश पार्टी प्रभारी प्रभात झा ,संगठन मंत्री रामलाल और पूर्व सांसद विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 


उन्होंने कहा कि पूूरे देश में बदलाव की हवा बह रही है और इसके आगे भी जारी रहने की संभावना है। लोगों को मोदी सरकार पर भरोसा है और वह उनके विश्वास को हर हाल में कायम रखेंगे। सरकार में जितने भी राजनीतिक तथा नीतिगत फैसले किए जा रहे हैं वे सब वोट की राजनीति के लिए नहीं बल्कि लोक हित तथा देश हित में किए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय निर्णय भी भारत को सामने रखकर किए जाते हैं। केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि कांग्रेस इस मय मुद्दासविहीन पार्टी बन गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तो विकास के मायने भी नहीं जानते। मोदी सरकार में विकास को नई ऊंचाइयां तथा ताकत मिलनी शुरू हुई है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नहीं है इसलिए कुछ नहीं करती तो टांग खींचने का ही काम करती है। 


राठौर ने कहा कि विकास भीत हो सकता है जब भावनाएं एक हों। पूरे देश में कांग्रेस खत्म होती जा रही है। राठाैर ने कहा कि अमरिंदर सरकार छह माह पूरे होने के बावजूद एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी। लोगों से बड़े-बड़े वादे करके सत्ता हासिल करने वाली इस सरकार को ठगा महसूस कर रहे लोग ही सबक सिखाएंगे। उन्होंने चुनाव के समय चरित्र हनन की राजनीति पर कहा कि यह राजनीति के पतन की पराकाष्ठा है। ओछी राजनीति से भारत 21वीं सदी का भारत नहीं बन सकता। सभी को इस दिशा में आत्मचिंतन की जरूरत है। इन बातों का असर भावी पीढिय़ों पर पड़ता है।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा मुद्दों की राजनीति करती है। जीएसटी के कारण जो कुुछ परेशानियां हो रही हैं, वे जल्द ही दूर कर ली जाएंगी। साधन बढ़ाए जाने की जरूरत है। सरकार जनता की नब्ज टटोलकर फीडबैक लेकर ही हर नीति को बेहतर बनाने का प्रयास करती है। इस लोकसभा सीट पर मतदान 11 अक्टूबर को होगा तथा नतीजा 15 अक्टूबर को घोषित किया जाएगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!