Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Oct, 2017 10:00 AM
गुरदासपुर संसदीय हलके से कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी सुनील कुमार जाखड़ की 1 लाख 93 हजार 219 वोटों से हुई जीत पर खुशी प्रकट करते हुए फिरोजपुर शहरी विधानसभा हलके के कांग्रेस विधायक परमिंद्र सिंह पिंकी ने कहा कि कांग्रेस को इतनी बड़ी लीड से जिता कर...
फिरोजपुर (कुमार): गुरदासपुर संसदीय हलके से कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी सुनील कुमार जाखड़ की 1 लाख 93 हजार 219 वोटों से हुई जीत पर खुशी प्रकट करते हुए फिरोजपुर शहरी विधानसभा हलके के कांग्रेस विधायक परमिंद्र सिंह पिंकी ने कहा कि कांग्रेस को इतनी बड़ी लीड से जिता कर लोगों ने कैप्टन सरकार की नीतियों और सफलता का फतवा दिया है।
पिंकी ने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने पंजाब के लोगों से चुनाव से पहले जो वायदे किए थे वे एक-एक करके पूरे किए जा रहे हैं और कांग्रेस के 6 महीने के कार्यों को पसंद कर लोगों ने चौधरी सुनील जाखड़ को जीत दिलाकर कांग्रेस सरकार की सफलता का प्रमाण दिया है। पिंकी ने कहा कि देशभर के लोग नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों से दुखी हैं और नोटबंदी तथा जी.एस.टी. ने देश की आॢथकता को बर्बाद करके रख दिया है। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की सरकार ने सत्ता में आते ही किसानों का कर्जा माफ किया जिससे पंजाब के किसानों का विश्वास जीतने में रा४य सरकार सफल रही है।