Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Sep, 2017 12:25 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने आज संकेत दिए है कि गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के बाद ही कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है।
चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने आज संकेत दिए है कि गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के बाद ही कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है। साथ ही कुछ मंत्रियों में विभागों को आवंटित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कल हुर्इ बैठक में यह मामला उठा था। तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हलके मजाक में कैप्टन को सुझाव दिया था कि वह अपने कुछ विभाग अपने मंत्रियों में बांट दे क्योंकि उनके ऊपर काम का बोझ है। कैप्टन के पास परिवहन, कृषि, आबकारी और कराधान सहित कर्इ महत्वपूर्ण विभाग है। सी.एम. समेत इस समय कैबिनेट के 10 मंत्री है।
उसी लहजे में जवाब देते हुए कैप्टन ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव के बाद वह शिघ्र ही मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे और विभाग अपने मंत्रियों को दे देंगे। सूत्रों अनुसार स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म महिंद्रा भी इस मामले पर बोले थे। कैबिनेट में मंत्रीपद पाने के लिए कर्इ विधायक लॉबिंग कर रहे है। अमरेंद्र ने 16 मार्च को अपने मंत्रिमंडल में 7 कैबिनेट और 2 राज्यमंत्री शामिल किए थे। नियमों के अनुसार पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सहित 18 से अधिक मंत्री नहीं हो सकते।