Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Dec, 2017 11:35 AM
सड़क दुर्घटना में डी.टी.ओ. के गनमैन की मृत्यु हो गई।
गुरदासपुर (विनोद, दीपक , हरमनप्रीत): सड़क दुर्घटना में डी.टी.ओ. के गनमैन की मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार गुरमीत मसीह अस्थायी तौर पर डी.टी.ओ. के गनमैन के तौर पर ड्यूटी कर रहा था। गत सायं बाईपास गुरदासपुर के समीप महिन्द्रा पिकअप गाड़ी की साइड लगने के कारण वह गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसकी बाद में मृत्यु हो गई। सिटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल भेज दिया। वर्णनीय है कि मृतक के दोनों लड़के न्यूजीलैंड में स्टडी बेस पर गए हैं जिनके विदेश से आने के बाद ही मृतक का संस्कार किया जाएगा।