Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Feb, 2018 09:26 AM
अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने अपने कजन व सियासी विरोधी मनप्रीत बादल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बठिंडा रिफाइनरी को लेकर यह मोर्चा खोला गया है। सुखबीर ने आरोप लगाए हैं कि बङ्क्षठडा रिफाइनरी तक वस्तुओं की ट्रांसपोर्टेशन को लेकर मनप्रीत बादल अपने...
जालंधर(बुलंद): अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने अपने कजन व सियासी विरोधी मनप्रीत बादल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बठिंडा रिफाइनरी को लेकर यह मोर्चा खोला गया है। सुखबीर ने आरोप लगाए हैं कि बङ्क्षठडा रिफाइनरी तक वस्तुओं की ट्रांसपोर्टेशन को लेकर मनप्रीत बादल अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर ट्रांसपोर्टरों से गुंडा टैक्स वसूल रहे हैं। सुखबीर ने इसे जेजो टैक्स का नाम दिया है। जेजो मनप्रीत बादल के साले का नाम है।सुखबीर ने आरोप लगाया कि मनप्रीत बादल का साला इलाके के कई अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ मिलकर उक्त गुंडा टैक्स वसूल रहा है।
उन्होंने आरोप लगाए कि कांग्रेसी विधायक गुरप्रीत कांगड़, फरीदकोट से विधायक कुशलदीप ढिल्लों और अन्य कुछ कांग्रेसी नेता मिलकर इलाके के ट्रांसपोर्टरों को धमका रहे हैं और उनसे जबरन उगाही की जा रही है। सुखबीर ने आरोप लगाया कि इस काम में विरोधी मुंह बंद रखें इसलिए आम आदमी पार्टी की बलजिंद्र कौर को भी साथ मिला लिया गया है।सुखबीर ने कहा कि एक तो वैसे ही एक साल में पंजाब सरकार ने पंजाब के कारोबार का बंटाधार कर दिया है। साथ ही पंजाब में युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रहीं, किसान कर्जे की मार झेल रहे हैं, ऐसे में ट्रांसपोर्टरों से गुंडा टैक्स वसूलना कांग्रेस सरकार और मनप्रीत बादल की गलत नीतियों का सबूत है।
उधर, सारे मामले बारे मनप्रीत बादल ने पत्रकारों से कहा कि सुखबीर के सारे आरोप बेबुनियाद हैं। असल में सुखबीर के पास कांग्रेस के विरुद्ध कहने को कुछ है नहीं। सुखबीर ने तब मुंह क्यों बंद रखा जब उनके साले बिक्रम सिंह मजीठिया पर चिट्टा बेचने के आरोप लगते थे।वहीं, विधायक कुशलदीप ढिल्लों ने कहा कि सुखबीर में हिम्मत है तो सारे आरोप साबित करें अगर गुंडा टैक्स वसूलने के सबूत दें तो वह सियासत छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि सुखबीर का मालवे में सियासी भविष्य खत्म हो चुका है। वहीं मामले बारे अन्य नेताओं से सम्पर्क नहीं हो सका।