दुल्हन हाथों में मेंहदी सजाकर कर रही थी दूल्हे का इंतजार, लेकिन एक फोन कॉल ने उजाड़ दी दुनिया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jun, 2017 05:08 PM

groom was waiting for the bride to decorate the henna

शादी करना हर किसी का सपना होता है लेकिन ये सपना सकार न हो तो हर ....

लुधियाना: शादी करना हर किसी का सपना होता है लेकिन ये सपना साकार न हो तो हर किसी की इच्छा अधूरी रह जाती है। लुधियाना में शादी से पहले एक दुल्हन के साथ ऐसा ही हुआ जहां उसकी दुनिया उजड़ गई। शादी का दिन था, मंडप तैयार था और दुल्हन हाथों में मेंहदी सजाकर अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी इसी दौरान एक फोन आया जिस ने उसकी दुनिया उजाड़ दी। 

 

फूट-फूट कर रोने लगी दुल्हन
जानकारी के अनुसार लड़की के परिजनों ने बताया कि उन्होंने कुंदपुरी निवासी युवक से अपनी बेटी की शादी तय की थी जो दिल्ली में एक शोरूम पर काम करता है। सब कुछ देखने के बाद उन्होंने 3 जून को शादी रखी। शादी की तैयारियां हो चुकी थीं और हर तरफ खुशी का माहौल था। बारात के आने की वेट थी कि ए​क फोन आया, दूल्हे की तबीयत खराब हो गई है। इसलिए हम बारात लेकर नहीं आ सकते। यह सुनते ही दुल्हन के माता-पिता के होश उड़ गए। खुशियां मातम में बदल गईं और हर तरफ सन्नाटा छा गया। दुल्हन फूट-फूट कर रोने लगी और मामला पुलिस तक पहुंच गया। 

 

शादी की ना सुनते ही लड़की वालों के पैंरो तले खिसकी जमीन 
लड़की के माता-पिता ने बताया कि सुबह लड़के वालों ने कहा कि वो 8 बजे बरात लेकर आएंगे, लेकिन जब आठ बजे तक कोई नहीं आया तो उन्होंने लड़के वालों को फोन किया। तब उन्होंने कहा कि वो 10 बजे आएंगे। 10 बजे भी बरात नहीं आई जिसके बाद उन्होंने फिर फोन किया जिस पर लड़के वालों ने बताया कि लड़के की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह सुनते ही उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। लड़की की मां ने आरोप लगाया कि लड़के वालों ने उन्हें कहा कि अब वो शादी नहीं करेंगे। उधर, चौकी जगतपुरी के इंचार्ज गुरमीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!