Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Sep, 2017 04:44 PM
डी.सी. दफ्तर में चाइल्ड हैल्पलाइन पर एक 12 वर्षीय बच्ची ने शिकायत दर्ज करते हुए अपने दादा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
फिरोजपुर (कुमार): डी.सी. दफ्तर में चाइल्ड हैल्पलाइन पर एक 12 वर्षीय बच्ची ने शिकायत दर्ज करते हुए अपने दादा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
थाना अमीर खास की पुलिस ने नामजद किए दादा महिन्द्र सिंह पुत्र बुध राम के खिलाफ 376 आई.पी.सी. और प्रोटैक्शन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सैक्सुल ऑफैंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। ए.एस.आई. मनदीज सिंह ने बताया कि 12 वर्ष की बच्ची ने शिकायत में बताया कि उसका पिता ड्राईवर है और कई-कई दिन घर नहीं आता। बच्ची के अनुसार उसका दादा महिन्द्र सिंह उससे और उसकी मां के साथ दुष्कर्म करता है।