RSS प्रचारक रवीन्द्र गोसाईं के घर पहुंचे गर्वनर,परिवार को दी सांत्वना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Oct, 2017 04:01 PM

governor reached rss pracharak ravinder gosain home

महराजा रंजीत सिंह पंजाब पुलिस एकेडमी में सलाना पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।

फिल्लौरः महराजा रंजीत सिंह पंजाब पुलिस एकेडमी में सलाना पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। फिल्लौर कि चमन ग्राऊंड में अायोजित किए गए इस भव्य आयोजन में पंजाब के गर्वनर वी.पी.सिंह बदनौर मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे।  


गर्वनर के यहां पहुंचने पर महराजा रंजीत सिंह पंजाब पुलिस एकेडमी की डायरैक्टर-कम-आई.जी. पुलिस अनिता पुंज ने उनका स्वागत किया। मिसेज पुंज ने सबसे पहले एकेडमी के इतिहास के बार में आए मेहमानों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को आला दर्जे की ट्रेनिग यहां दी जाती है। 


इस मौके पर  पंजाब के गर्वनर वी.पी.सिंह बदनौर ने एक भव्य परेड से सलामी लेते हुए  सभी कास्टेबलों व डी.एस.पी. को बधाई देते कहा पंजाब पुलिस का इतिहास क़ुरबानी से भरा पड़ा है। जब देश में संकट आया तो पंजाबी कुर्बानी के लिए सबसे पहले आगे आए। उन्होंने कहा देश में बढ़ते क्रईम से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहना चहिए। 


इस मौके 450 कास्टेबल,8 डी.एस.पी. ने भाग लिया। 156 जवानों को मैडल भी दिए गए जिनमे 4 लोगों को शहीदी उरपरांत मैडल दिए गए  जिनमे दीनानगर अातंकी हमले दौरान शहीद हुए एस .पी. बलजीत सिंह भी थे जिनकी धर्मपत्नी कुलंवत कौर को यह मैडल दिया गया । 


इसके बाद बदनौर बीते दिनों मारे गए आर.एस.एस प्रचारक रवीन्द्र गोसाईं के घर पहुंचे जहां उन्होंने रवीन्द्र गोसाईं के पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख सांझा किया। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते कहा कि जल्द ही अारोपी सलाखों के पीछे होंगे। मौके पुलिस कमिश्नर लुधियाना के इलावा कई भाजपा नेता भी मौजूद थे।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!