Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 May, 2017 09:23 AM
जिला फिरोजपुर के बी.आर.सी. हाल में सुखजिन्द्र सिंह खानपुरिया के नेतृत्व में एक बैठक की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अध्यापकों ने हिस्सा लिया।
फिरोजपुर (शर्मा, परमजीत): जिला फिरोजपुर के बी.आर.सी. हाल में सुखजिन्द्र सिंह खानपुरिया के नेतृत्व में एक बैठक की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अध्यापकों ने हिस्सा लिया। बैठक में हरजिन्द्र सिंह हांडा और प्रधान ई.टी.यू. पंजाब विशेष तौर पर पहुंचे।
इस मौके पर गवर्नमैंट टीचर यूनियन को एक बड़ा झटका तब लगा जब खानपुरिया की तरफ से अपने साथियों सहित फैसला लिया कि वे जी.टी.यू. जत्थेबंदी को अलविदा कहकर ई.टी.यू. में शामिल होकर पूरी तनदेही के साथ काम करेंगे। उनके साथ जी.टी.यू. के जिले के अधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफे दे दिए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ई.टी.यू. पंजाब हरजिन्द्र सिंह हांडा ने कहा कि हर अध्यापक को बनता मान-सम्मान दिया जाएगा और अध्यापकों की हर मांगों के लिए सरकार के साथ लड़ाई लड़ी जाएगी।