पुलिस की मौजूदगी में दहेज का मामला दर्ज होने पर सामान किया बरामद, स्थिति तनावपूर्ण

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jul, 2017 01:04 PM

goods recovered after dowry case registered

निहाल सिंह वाला की प्रमुख फर्म जेठू राम के पारिवारिक सदस्यों पर धारा-406, 498-ए के तहत मामला दर्ज होने के बाद लड़की के पारिवारिक सदस्य भटिंडा निवासी रत्न सिंगला द्वारा पुलिस की मौजूदगी में जेठू राम ..........

निहाल सिंह वाला/बिलासपुर(बावा/जगसीर): निहाल सिंह वाला की प्रमुख फर्म जेठू राम के पारिवारिक सदस्यों पर धारा-406, 498-ए के तहत मामला दर्ज होने के बाद लड़की के पारिवारिक सदस्य भटिंडा निवासी रत्न सिंगला द्वारा पुलिस की मौजूदगी में जेठू राम के घर से लड़की को दिया दहेज का सामान उठाने दौरान स्थिति तनावपूर्ण बन गई तथा शहर के गण्यमान्यों व लड़की के पारिवारिक सदस्यों में बहसबाजी हो गई, लेकिन पुलिस ने स्थिति को काबू कर लिया।

इस दौरान भटिंडा पुलिस की सब-इंस्पैक्टर प्रभजोत कौर, सहायक थानेदार गुरसाहिब सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी तथा लड़की के पिता भटिंडा निवासी रत्न सिंगला व उसके रिश्तेदारों की मौजूदगी में लड़की को दिया दहेज का सामान बरामद किया गया है। इस अवसर पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया युवक अरुण गोयल भी उपस्थित था। इस दौरान सहायक थानेदार गुरसाहिब सिंह ने बताया कि पुलिस ने जेठू राम के पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

गौरतलब है कि पहले लड़की व उसके परिजनों की ओर से कई जत्थेबंदियों के सहयोग से निहाल सिंह वाला में लड़के परिवार द्वारा दहेज मांगने, मारपीट करने व मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाते हुए शहर में रोष मार्च कर धरना दिया गया था, जिसके कारण स्थिति तनावपूर्ण बन गई थी। इस अवसर पर लड़की के पिता रत्न सिंगला ने लड़के परिवार पर दहेज का सामान खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया तथा इस दौरान शहर के गण्यमान्यों से उनकी बहस भी हुई। शहर के गण्यमान्यों ने इस घटना पर अफसोस व्यक्त किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!