मोदी सरकार ने भगवान पर भी लगा दिया GST

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jul, 2017 09:31 AM

goods and service tax

देशभर में आगामी दिनों में मनाए जाने वाले गणपति महोत्सव को लेकर जहां तैयारियां जोरों पर हैं और श्रद्धालु काफी उत्साहित हैं, वहीं उनमें मोदी

 लुधियाना(खुराना): देशभर में आगामी दिनों में मनाए जाने वाले गणपति महोत्सव को लेकर जहां तैयारियां जोरों पर हैं और श्रद्धालु काफी उत्साहित हैं, वहीं उनमें मोदी सरकार द्वारा भगवान की मूर्तियों पर लगा दिए गए 18 प्रतिशत जी.एस.टी. को लेकर रोष भी बढऩे लगा है। विघ्नहर्ता-मंगलकत्र्ता गणपति बप्पा की मूर्ति भी इस जी.एस.टी. से अछूती नहीं है। माहिरों के अनुसार राज्य में बिकने वाली गणपति की मूर्ति पर अब पहले के मुकाबले 12 फीसदी अधिक टैक्स वसूला जा रहा है। 

PunjabKesari
यहां बताना अनिवार्य होगा कि गणपति महोत्सव देश व दुनिया में विशेष श्रद्धा से मनाया जाता है। श्रद्धालु बाजारों से गणपति भगवान की मूर्तियां खरीदकर 14 दिन तक अपने घरों में स्थापित करके बड़ी श्रद्धा से पूजा-अर्चना करने के उपरांत 15वें दिन ‘गणपति बप्पा मोरेया, अगले वर्ष तू जल्दी आ’ के जयघोषों से इनका विसर्जन करते हैं। अब केन्द्र सरकार द्वारा भगवान की मूर्तियों पर भारी-भरकम जी.एस.टी. लगा देने से श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है।  


इन धातुओं से बनती हैं मूर्तियां  
माहिरों के मुताबिक मूर्तियों के निर्माण के लिए कारीगरों द्वारा इन वस्तुओं का प्रयोग किया जाता है, जिसके आधार पर इसे जी.एस.टी. के घेरे में शामिल किया गया है।
-फाइबर     
-क्ले
-पॉलीरिजन     
-जरकन
-पेंट      
-शीशा
-स्टोन                
-पी.ओ.पी.

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!