श्री दरबार साहिब मोस्ट विजिटेड प्लेस ऑफ़ दा वर्ल्ड ' पुरस्कार से सम्मानित

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Nov, 2017 11:28 AM

golden temple awarded most visited place of the world

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के बाद विभिन्न क्षेत्रों में रिकार्ड्स का चयन करने वाली दूसरी सबसे बड़ी संस्था वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स यूके ने श्री दरबार साहिब को दुनिया के सबसे अधिक विजिट किए जाने वाले धर्मस्थल में शामिल किया है।

अमृतसरः गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के बाद विभिन्न क्षेत्रों में रिकार्ड्स का चयन करने वाली दूसरी सबसे बड़ी संस्था वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स यूके ने श्री दरबार साहिब को दुनिया के सबसे अधिक विजिट किए जाने वाले धर्मस्थल में शामिल किया है। इसके लिए 'वर्ल्ड बुक्क आफ रिकारडज़' लंदन (यू. के.) की तरफ से' मोस्ट विजिटड प्लेस आफ की वर्ल्ड' अवार्ड शिरोमणि समिति को भेंट किया गया।  

 

 यह अवार्ड देश -विदेशों से अलग -अलग धर्मों, जातियों के श्रद्धालुओं की सबसे अधिक आमद वाला धार्मिक स्थान होने के लिए भेंट किया गया है, जो शिरोमणि समिति प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर की तरफ से मुख्य सचिव डा. रूप सिंह ने लंदन से आए बीबी सुरभी वादा जनरल सैक्ट्री और रणदीप सिंह कोहली पंजाब प्रधान की टीम से प्राप्त किया।

 
बता दें इससे पहले भारत में ताज महल, शिरडी का साईं बाबा मंदिर तथा वैष्णों देवी को नॉमिनेट किया जा चुका है।  इस सर्वे में रास्ते से लेकर मंदिर के अंदर की साफ-सफाई, लोगों की सेवा भावना, 24 घंटे चलने वाले कीर्तन, रोजाना एक लाख से अधिक लोगों को लंगर खाना आदि को भी शामिल किया गया है।

 
 
अमृतसर का स्वर्ण मंदिर विश्व का सबसे बड़ा फ्री में खाना खिलाने वाला किचन है। इसमें रोजाना लगभग 2 लाख रोटियां बनती हैं। यहां पर रोजना 25 क्विंटल अनाज, 5 हजार लीटर दूध, 1500 किलो दाल, 10 क्विंटल चीनी, 5 क्विंटल देशी घी लगता है। तीन लाख बर्तनों की सफाई करने के लिए 450 वर्कर हैं। यहां रोजाना लगभग 1 लाख लोग फ्री में खाना खाते हैं।


 

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!