Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jul, 2017 04:39 PM
थाना डिवीजन नं. 4 के अधीन आते क्षेत्र चिट्टी कोठी के निकट अज्ञात झपटमार ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। सूचना मिलने के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित महिला बिमला निवासी चंद्र नगर के बयान पर अज्ञात झपटमार के खिलाफ केस दर्ज कर...
लुधियाना(तरुण): थाना डिवीजन नं. 4 के अधीन आते क्षेत्र चिट्टी कोठी के निकट अज्ञात झपटमार ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। सूचना मिलने के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित महिला बिमला निवासी चंद्र नगर के बयान पर अज्ञात झपटमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शिकायतकत्र्ता के अनुसार गत रात्रि वह गिफ्ट शॉप से कुछ सामान खरीद कर घर की ओर लौट रही थी। रास्ते में एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे धक्का देकर गले में पहनी चेन छीन ली। इससे पहले कि वह संभल पाती, झपटमार फरार हो गया।