देर रात प्रेमी ने गर्लफेंड का किया ऐसा हाल कि देख हक्के-बक्के रह गए लोग

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Aug, 2017 11:33 AM

girlfriend murder

नजदीकी गांव पहूला में एक युवक ने अपनी प्रेमिका का गला घोंटकर हत्या कर दी व फरार हो गया।

नथाना (बज्जोआणिया): नजदीकी गांव पहूला में एक युवक ने अपनी प्रेमिका का गला घोंटकर हत्या कर दी व फरार हो गया। 

जानकारी के अनुसार मृतका लड़की रजनी कौर (23) भुच्चो कलां में बैस्ट प्राइज शॉप में काम करती थी। लड़की के पिता सरूप सिंह ने बताया कि उसकी दूर की रिश्तेदारी से एक लड़का हरकृष्ण सिंह निवासी चन्नू जिला मोगा का उनके घर पर आना-जाना था। कल शाम को भी हरकृष्ण सिंह उनके घर करीब 4 बजे आया व उनके घर पर ही रात को रुक गया। सुबह जब उन्होंने उठकर देखा तो रजनी कौर का शव उसके कमरे में पड़ा हुआ था जिसका कपड़े से गला घोंटा गया था जबकि हरकृष्ण सिंह घर से गायब था। 

सरूप सिंह ने बताया कि लड़का अपना बैग व मोबाइल फोन घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। रिश्तेदारों ने बताया कि उक्त लड़की अपने पिता के साथ घर पर अकेली ही रहती थी जबकि उसकी मां विदेश गई हुई है। उसकी मां के वापस आने पर ही उसका संस्कार किया जाएगा। थाना प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि मृतका की दाईं बाजू पर कट का निशान है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!