Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jan, 2018 10:24 PM
लुधियाना में चार साल की बच्ची से दो नाबालिग लड़कों ने आज.....
लुधियाना: लुधियाना में चार साल की बच्ची से दो नाबालिग लड़कों ने आज कथित तौर पर दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों लड़कों को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की उम्र 13 और 12 वर्ष है तथा वे सातवीं और पांचवीं कक्षा के छात्र हैं।
सलेम टाबरी पुलिस थाना प्रभारी ए.एस.बरार. ने बताया कि लड़की को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि यह घटना यहां एक कॉलोनी में हुई। आरोपियों को पकड़ लिया गया है और उनके साथ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार जब यह घटना हुई, तब लड़की की मां घर पर नहीं थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी भी उसी मकान की ऊपरी मंजिल पर रहते हैं, जहां लड़की रहती है। बच्ची और आरोपी गरीब परिवारों से हैं।