Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Jul, 2017 03:18 PM
शहर के आर.सी.एफ. परिवार में रहने वाली 22 वर्षीय युवती का कांग्रेसी नेता के साथ भाग जाने का मामला सामने आया है। जानकरी के अनुसार करीब दस दिन पहले आर.सी.एफ. परिवार से एक 22 वर्षीय अविवाहित लड़की अचानक घर से गायब हो गई है
कपूरथलाः शहर के आर.सी.एफ. परिवार में रहने वाली 22 वर्षीय युवती का कांग्रेसी नेता के साथ भाग जाने का मामला सामने आया है। जानकरी के अनुसार करीब दस दिन पहले आर.सी.एफ. परिवार से एक 22 वर्षीय अविवाहित लड़की अचानक घर से गायब हो गई है जिसकी सूचना हुसैनपुर थाने को 2 जुलाई को परिवार वालों ने दी थी।
चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि इस मामले में परिवार ने लिखित सूचना में कोई कार्रवाई न करने की बात भी कही है। साथ ही लड़की के घर वापस आने पर उसको घर में न घुसने की बात भी कही है। पता चला है कि लापता हुई लड़की का कांग्रेस के किसी नेता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कांग्रेसी नेता की इन्हीं हरकतों की वजह से घर में कलेष के चलते उसकी पत्नी कुछ महीने पहले अपने बेटे के साथ मायके चली गई है।
सरेआम घूम रहा है नेता
कांग्रेसी नेता इस मामले में अपने आपको साफ दिखाने के लिए शहर में ही घूम रहा है। लेकिन लड़की के परिवार को शक है कि उसने लड़की को कहीं छुपा कर रखा है। यह भी पता चला है कि उक्त नेता विधानसभा चुनाव से पहले किसी अन्य राजनीतिक पार्टी से संबंध रखता था।