गैस लीकेज के कारण हुआ हादसा, 1 की हालत गंभीर

Edited By Updated: 25 Apr, 2017 10:09 AM

gas cylinder leak

आई.टी.आई. में स्थित पंजाब पुलिस के सरकारी आवासीय क्वार्टर में सुबह 8 बजे चाय बनाते समय गैस सिलैंडर फटने से पंजाब होमगार्ड के 2

जलालाबादृ(गुलशन): आई.टी.आई. में स्थित पंजाब पुलिस के सरकारी आवासीय क्वार्टर में सुबह 8 बजे चाय बनाते समय गैस सिलैंडर फटने से पंजाब होमगार्ड के 2 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। सोना सिंह निवासी गांव सुबाज व बलदेव सिंह निवासी गांव काठगढ़ जो पंजाब होमगार्ड के कर्मचारी हैं व ड्यूटी में थाना सदर में तैनात हैं। आज सुबह ड्यूटी पर जाते समय तैयार होने के दौरान जब दोनों कर्मचारी चाय बनाने लगे तो उन्हें पहले से ही हो रही गैस की लीकेज का पता नहीं चला। उन्होंने जैसे ही चूल्हा जलाया तो एक धमाके के साथ गैस सिलैंडर फट गया व दोनों कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए। 

हादसे के बारे में पता चलते ही पंजाब पुलिस के कर्मचारियों ने दोनों घायलों को उठाकर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साइंस सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद फरीदकोट रैफर कर दिया। सदर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि घायलों में सोना सिंह का शरीर करीब 90 फीसदी तक झुलस जाने के कारण उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक दोनों घायलों का फरीदकोट में उपचार चल रहा था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!