Edited By Updated: 03 Dec, 2016 05:37 PM
शहर की बस्ती शेख स्थित गैस एजैंसी के सिलैंडर वितरित करने वाले 2 कारिंदे को पुलिस ने गैस निकालते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
जालंधर(राजेश): शहर की बस्ती शेख स्थित गैस एजैंसी के सिलैंडर वितरित करने वाले 2 कारिंदों को पुलिस ने गैस निकालते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एस.एच.ओ राजेश ठाकुर ने वडाला चौक में छापेमारी करते हुए एजैंसी के 2 कारिंदों को काबू किया है। काबू किए गए कारिंदों से 35 सिलैंडर बरामद हुए है, जिसमें से वे 20 सिलैंडरों से गैस निकाल चुके थे। फिलहाल पुलिस ने कारिंदों को काबू करके कार्रवार्इ शुरू कर दी है।