हिन्दू नेता विपिन शर्मा की हत्या करने वाले गैंगस्टर सारज का चचेरा भाई गिरफ्तार
Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Nov, 2017 03:53 PM
हिन्दू नेता विपिन शर्मा की अमृतसर में हत्या करने वाले गैंगस्टर सारज सिंह के चचेरे भाई दलजीत सिंह को भारत पाक सरहद के गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि दलजीत उसे पनाह देता रहा है।
तरनतारन (विजय कुमार): अमृतसर में हिंदु नेता विपन शर्मा को कत्ल करन वाले खतरनाक गैंगस्टर सारज सिंह मिंटू के चाचा के लड़के और करीबी माने जाते दलजीत सिंह पुत्र प्रितपाल सिंह निवासी कलसियां हाल निवासी गुरूनानक नगर, अमृतसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दलजीत सिंह उक्त अपने भाई सारज सिंह उर्फ मिंटू की जमीन का ठेका उगाह कर आगे से सारज सिंह को देता था।
पी. पी. एस. कप्तान तिलक राज ने जानकारी देते हुए बताया कि गैंगस्टर सारज की तरफ से वारदात करने के बाद दलजीत सिंह ही उसे अलग -अलग स्थानों पर छिपा देता था। पुलिस मुताबिक दलजीत सिंह खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ की जा रही है।